Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बगैर निकाय चुनाव के जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने हुसैनाबाद नगर पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उत्तरी कोयल नहर के ऊपर बिना एनओसी के ही 10 लाख रुपये की लागत से सड़क बना दी गई। बाद में नहर जीर्णोद्धार करा रही कंपनी ने इस नवनिर्मित सड़क को उखाड़ दिया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग साफ नजर आता है।

15 Feb 2025

बगैर निकाय चुनाव के जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव न होने के कारण जनता के पैसों की अंधाधुंध बर्बादी हो रही है।

उन्होंने हुसैनाबाद नगर पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उत्तरी कोयल नहर के ऊपर बिना एनओसी के ही 10 लाख रुपये की लागत से सड़क बना दी गई। बाद में नहर जीर्णोद्धार करा रही कंपनी ने इस नवनिर्मित सड़क को उखाड़ दिया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग साफ नजर आता है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड के सभी नगर निकायों में प्रायः इसी प्रकार से औचित्यहीन योजनाओं का टेंडर निकालकर प्रशासक जनता के पैसों को पानी की तरह बहा रहे हैं। इन योजनाओं से जनता का कोई भला नहीं हो रहा। राज्य सरकार नगर निकायों का इस्तेमाल एटीएम की तरह कर काला धन इकट्ठा कर रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विगत दो वर्षों में नगर विकास विभाग ने खर्च की गई राशि और योजनाओं की प्रासंगिकता की गहन जांच की जानी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बगैर निकाय चुनाव के जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल मरांडी
उन्होंने हुसैनाबाद नगर पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उत्तरी कोयल नहर के ऊपर बिना एनओसी के ही 10 लाख रुपये की लागत से सड़क बना दी गई। बाद में नहर जीर्णोद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News